Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

रक्‍तदान मानवता की सेवा करने का सबसे बड़ा माध्‍यम: मंत्री

लातेहार में रक्‍तदान को एक अभियान के रूप में लिया गया है: शाहदेव

लातेहार। झारखंड अंजुमन लातेहार की ओर से गुरुवार को मदरसा खैरुल उलूम परिसर में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. अंजुमन की ओर से उनका फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया. मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जाति या धर्म से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि चंदवा में आयोजित यह शिविर झारखंड के अन्य स्थानों की तुलना में काफी भव्य है. इस मौके पर उन्होंने मदरसा खैरुल उलूम के लिए 50 बेड के हॉस्टल की घोषणा भी की. उन्‍होने ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती पर उन्हें नमन किया.

झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि लातेहार जिले में रक्तदान को एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके. लातेहार जिले में रक्तदान को एक जनआंदोलन का रूप देने की जरूरत है.  उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि जिले में किसी भी जरूरतमंद को खून के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े. इसके लिए लगातार ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. रक्तदान न सिर्फ एक सेवा है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने अंजुमन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और लोगों को एकजुट करते हैं. झारखंड अंजुमन के जुनैद अनवर ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है. उन्होंने बताया कि अब तक अंजुमन 113 लोगों को आर्थिक मदद दे चुका है. समाचार लिखे जाने तक 264 यूनिट रक्‍त संग्रह किया गया. शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच और परामर्श की भी व्यवस्था की गई. मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना देवी, शमशुल होदा, प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी समेत अंजुमन कमेटी के फिरोज अहमद, मो आफदाल, डॉ शम्स रजा, इरशाद मुन्ना, मुबारक आलम व कई सदस्य मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!