बालूमाथ (लातेहार)। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आरा ग्राम निवासी तेज नारायण गंझू का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था. आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया. लंबे समय तक संबंध बनाए रखने के बाद जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक मुकर गया. इसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने बालूमाथ थाना में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक डकरा में सीसीएल कर्मी के रूप में कार्यरत था. गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे.