WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

आइआरबी कैंप के सामने दुकान की छप्पर काट कर एक लाख रुपए की चोरी

लातेहार। जिले बरवाडीह थाना क्षेत्र के मोरवाई कला स्थित आइआरबी कैंप  के ठीक सामने एक दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना गुरुवार मध्य रात्रि की है. जानकारी के अनुसार मोरवाई कला निवासी जयप्रकाश गुप्ता की दुकान में चोरी की है. चोरों ने दुकान के ऊपर बने छप्पर को काटकर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे करीब एक लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब दुकान मालिक जयप्रकाश गुप्ता अपनी दुकान खोलने पहुंचे. देखा कि दुकान का छप्पर कटा हुआ और सामान अस्त-व्यस्त है.आइआरबी कैंप के ठीक सामने चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सुरक्षा बलों के कैंप के सामने ही इस तरह की घटना हो सकती है, तो आम क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है. घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में भय का माहौल है. लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी, मामले का खुलासा करने तथा क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!