WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबालुमाथ

पार्सल वाहन व हाइवा में टक्‍कर, बाल बाल बचे ड्राइवर व खलासी

बालूमाथ (लातेहार)। बारियातू थाना क्षेत्र के  रांची-चतरा मुख्य पथ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के समीप गुरुवार देर रात दो वाहनों कि टक्कर मे पार्सल वाहन (बीआर 25-जीए-5198) अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें चालक व उप चालक बाल-बाल बच गए . मिली जानकारी के अनुसार, पार्सल वाहन मुजफ्फरपुर से बारियातू के रास्ते रांची जा रही थी. आयुष्मान आरोग्य मंदिर के समीप एनएच 22 पर विपरित दिशा से आ रही कोयला लदा हाईवा वाहन (जेएच- 02- बीयू 6125) से टक्कर हो गई. इस घटना मे पार्सल वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई. सूचना मिलते ही बरियातू पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!