lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

13 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा

उपायुक्त संदीप कुमार ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

लातेहार।  जिले में रविवार को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ. लातेहार, चंदवा और मनिका प्रखंड में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. यहां  दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की नकलबाजी या अनुचित साधनों के उपयोग पर पूर्ण रोक सुनिश्चित की जाए. जिले में कुल 2931 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. इनमे 1671 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 1260 अनुपस्थित रहे. प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी.परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई गई. परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!