lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
अपराधलातेहार

शराबी पिता नहीं होने दे रहा अपनी बेटी की शादी

पत्‍नी ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है. यहां एक पत्‍नी ने अपने ही पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है. उसने कहा क‍ि उसका शराबी पति अपनी ही बेटी की शादी नहीं होने दे रहा है. घटना सदर थाना क्षेत्र के  ईचाक पंचायत के दुगिला गांव की है. थकहार कर गांव की संगीता देवी ने सदर थाना में एक आवेदन दिया है. उसने अपने आवेदन में बताया है कि उसका पति राजेंद्र उरांव शराबी है और उसके साथ बहुत बेदर्दी से मारपीट करता है. इतना ही नहीं बच्‍चों को भी मारता पीटता रहता है. उसने आवेदन में बताया कि अगले 23 अप्रैल को घर में बेटी अमृता की शादी है. लेकिन उसका पति घर में मड़वा गाड़ने नहीं दे रहा है. बीच बचाव करने वाले मेहमान व पड़ोसियों के साथ भी वह मारपीट करता है. उसने बताया कि उसका पति जमीन गिरवी रख कर शराब पीता है. उसे पूरा परिवार व समाज तंग है. उसने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाया है और उसे पकड़ कर जेल भेजने की बात कही है ताकि वह अपनी बेटी की शादी कर सके.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!