लातेहार। उपायुक्त,लातेहार के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मंडल के द्वारा मनिका थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल सुबह पांच बजे यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की. उन्होंने मोटरवाहन अधिनियम 2019 के तहत 75 वाहनों का जाँच किया गया तथा जाँच के क्रम में यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले 7 वाहनो चालान किया गया. उन्होंने लोगों से अपील की गयी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करे खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें.