lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

पृथ्‍वी दिवस पर तुबेद कोल माइन परिसर में पौधारोपण किया गया

लातेहार। विश्व पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर दामोदर घाटी निगम के तुबेद कोल माइंन व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डीजीएम मिथिलेश कुमार व दीपक कुमार, वरिष्ठ महाप्रबंधक एसडी  सिंह, वरिष्‍ठ प्रबंधक अमित प्रसाद,  मानव संसाधन प्रबंधक रवि प्रकाश तिवारी, खनन प्रबंधंक बिटोपन दास  व जय प्रकाश, सहायक प्रबंधक आईटी फैसल नवाज, सहायक प्रबंधक सीएसआर संजीव कुमार, पीएस हलधर कुशवाहा व पीजीटी संदीप सिन्हा व ट्रांसपोर्टर मोहन सिंह आदि ने सामुहिक रूप से पौधारोपण किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम में डीवीसी के अधिकारी व कर्मचारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया और सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मानव संसाधन प्रबंधक री तिवारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ाना तथा प्रकृति के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था. उन्‍होने कहा कि  हम सभी को मिलकर एक स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए. कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प लिया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!