Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

विश्‍वनाथ प्रसाद झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के लातेहार जिला अध्‍यक्ष बने

लातेहार। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की केंद्रीय समिति की नयी लातेहार जिला कमेटी का गठन कर दिया गया है. नवगठित कमेटी में विश्वनाथ प्रसाद को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि  वीरेंद्र ठाकुर को प्रधान सचिव, राजू कुमार भास्कर को महासचिव, मोहम्मद आफताब आलम को उपाध्यक्ष, अर्जुन चंद्रवंशी को कोषाध्यक्ष तथा दयानंद पांडे को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है. केंद्रीय समिति ने जिला कमेटी के गठन के साथ ही सभी प्रखंड स्तर पर संगठन के विस्तार का निर्देश भी जारी किया है. नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के अधिकार, सम्मान और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!