latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
खेललातेहार

जिले मे खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं: पंकज तिवारी

डे बोर्डिंग बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र, चंदवा ने मायापुर विद्यालय हरा कर जीता खिताब

लातेहार। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, रांची झारखंड के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय, लातेहार के तत्वावधान में आयोजित ‘अस्मिता जिला खेल प्रतियोगिता’ का मंगलवार को शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता में डे बोर्डिंग बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र, चंदवा की टीम ने फाइनल मैच में मायापुर विद्यालय की टीम को पराजित कर विजेता बनाजिला स्टेडियम में आयोजित इस महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला बॉलीबॉल संघ के कार्यकारी अध्‍यक्ष पंकज तिवारी व जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया. उद्घाटन के अवसर पर पंकज तिवारी ने महिला खिलाड़ियों के हौसले की सराहना की. कहा कि लातेहार की बेटियों ने इस भीषण तपिश और कड़ी धूप में जो ऊर्जा दिखाई है, उसने साबित कर दिया कि जुनून के आगे मौसम हार जाता है. हमारी प्राथमिकता इन खिलाड़ियों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है. जिले मे खेल प्रतिभाओ की कमी नहीं है.  जिला खेल पदाधिकारी, लातेहार अविनेश कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के अतिरिक्त जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हर संभव प्रोत्साहन देगा, ताकि वे राज्य और देश के पटल पर जिले का नाम रौशन कर सकें. डीएसओ श्री त्रिपाठी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि 29 अप्रैल को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित होने वाली लातेहार जिला अस्मिता महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता दिवंगत आभा कुमारी को समर्पित किया जायेगा. ज्ञात हो कि 17 अप्रैल 2026 को डे-बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल केंद्र की नियमित और राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी आभा कुमारी का असामयिक निधन हो गया था. मौके पर सचिव, जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन सह प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा, प्रशिक्षक, आवासीय एथलेटिक्स बालक केंद्र आलोक कुमार सिंह,  जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल,, प्रशिक्षक कमल कुमार (एथलीट कोच), सुरेश उरांव व सुमित उरांव (फुटबॉल कोच), तरसिसीयूस कुजूर, कमलेश उरांव, अंकित तिग्गा समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button