latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

मगध परियोजना के नए पीओ ने पदभार ग्रहण किया

बालूमाथ (लातेहार):- सीसीएल की मगध संघमित्रा क्षेत्र के 14वें परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार ने पदभार ग्रहण किया. परियोजना कार्यकाल में आयोजित समारोह के दौरान निवर्तमान परियोजना पदाधिकारी एस नारायनणा ने नये पीओ सुबोध कुमार को पदभार सौंपा और गुलदस्ता देकर स्वागत किया. पदभार ग्रहण करते ही सीसीएल के कई पदाधिकारी एवं कर्मियों ने गुलदस्ता देकर नये पीओ का स्वागत किया और बधाई दी. ज्ञात हो कि निवर्तमान परियोजना पदाधिकारी एस. नारायनणा ने मगध ओपन माइंस पर तीन साल का कार्यकाल पूरा किया है. इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के सहयोग से कोयला उत्पादन डिस्पैच में लक्ष्य को हासिल किया. साथ ही सोशल वर्क में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया. वर्तमान में उनका पदस्थापना हजारीबाग क्षेत्र से हुआ है. जहां एरिया के जीएम ऑपरेशन का कार्यभार संभालेंगे. इस दौरान मगध सीसीएल मैनेजर राकेश कुमार, डिस्पैच ऑफिसर राजीव रंजन, पंकज कुमार, अमरेश कुमार सहित कई सीसीएल कर्मी मौजूद थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!