green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
झारखंडबालुमाथ

जनगणना को लेकर प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू, स्वगणना पर जोर

बालूमाथ (लातेहार)। जनगणना को सफल बनाने के लिए बालूमाथ प्रखंड में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी सोमा उराँव के नेतृत्व में प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 27 अप्रैल हुई है, जो 11 मई 2026 तक चलेगी. उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए इसे पांच बेंचों में विभाजित किया गया है. इस प्रशिक्षण में कुल 215 प्रगणक और सुपरवाइजर भाग ले रहे हैं. मास्टर ट्रेनर के रूप में रंजीत राणा और नरेश प्रजापति द्वारा फील्ड वर्क और डेटा प्रविष्टि की बारीकियां सिखाई जा रही हैं.

प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उराँव इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं. उनके साथ सहायक चार्ज पदाधिकारी के रूप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रघुनंदन राम भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में प्रगणकों द्वारा बालूमाथ प्रखंड के प्रत्येक घर का दौरा किया जाएगा और डेटा एकत्र किया जाएगा. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी परिवार या व्यक्ति गणना से छूटे नहीं. बीडीओ सोमा उराँव ने विशेष रूप से शिक्षित और बुद्धिजीवी वर्ग से अपील की है कि वे स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाएं. उन्होंने बताया कि नागरिक आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं. यह प्रक्रिया न केवल समय बचाती है, बल्कि डेटा की सटीकता भी सुनिश्चित करती है. प्रशासन ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जब जनगणना कर्मी आपके घर आएं तो उन्हें सही और सटीक जानकारी देकर राष्ट्र निर्माण के इस महाभियान में सहयोग करें.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!