लातेहार
भाजपा महिला मोर्चा का जन आक्रोश, राहुल गांधी का पुतला दहन किया

लातेहार। जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में गुरूवार को जन आक्रोश महिला सम्मेलन के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. यह कार्यक्रम महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अर्पणा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय गेट के समीप आयोजित किया गया. पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की. महिला मोर्चा जिला महामंत्री अर्पणा सिंह ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी. उन्होने कहा कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता द्वारा उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है, जिससे महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी हो रही है.
बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह के अलावा पलामू प्रमंडल की प्रभारी कल्याणी पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, वरीय अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय,
जिला मंत्री मुकेश कुमार पांडेय, जिला मंत्री ध्रुव कुमार पांडेय, विधायक प्रतिनिधि सह जिला मंत्री पवन कुमार गुप्ता, दिशा सदस्य रानी कुमारी, जिला मंत्री आशा देवी, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुवीर यादव, जिला कार्यालय मंत्री मनोज प्रसाद, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्वनी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता के अलावा ग्रामीण मंडल (पूर्वी) अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक, ग्रामीण मंडल पश्चिमी अध्यक्ष अवधेश चंद्रवंशी, मंडल महामंत्री दीपक पासवान, जिला कार्यसमिति सदस्य आनंद सिंह, प्रमोद कुमार, विवेक चंद्रवंशी, मनीष सिंह व सोनू कुमार रजक समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया.



