green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
लातेहार

एफएसओ ने स्‍ट्रीट फूड वेंडरों के दुकानों की जांच की

लातेहार।  उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डा  मोईन अख्तर ने लातेहार शहरी क्षेत्र स्थित विभिन्न स्ट्रीट फुड वेंडरो की स्वच्छता की गहन जांच की. श्री अख्‍तर ने बताया कि जांच के क्रम में कई स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था असंतोषजनक पायी गयी. खाद्य सामग्रियां यथा समोसे, पकौड़ी, जलेबी इत्यादि खुले अवस्था में रखी हुई पायी गयी. ऐसे संचालकों को खाद्य सामाग्रियों को जालीदार ढक्कन का प्रयोग करने या शीशे का कैबिनेट उपयोग करने की हिदायत दी गई. ठेले खुमचे संचालक बिना ऐप्रोन, हेड कवर, गल्बस के ही खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं परोसते हुए पाय गये. सभी ठेले खोमचे संचालको को ऐप्रोन, हेड कवर, गल्बस इत्यादि पहन कर काम करने, शुद्ध पेय जल विशेषकर आरओ  पानी का उपयोग करने, व्यक्तिगत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा सुरक्षित कचड़ा निष्पादन हेतु दक्कनदार डस्टबिन का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया.  कुछ एक जगहों पर जांच के दौरान चाट में औद्योगिक रंगों का प्रयोग करते हुए पाये गये.  ऐसे संचालको को एफएसएसएआई द्वारा प्रमाणित खाद्य रंगों का ही प्रयोग करने की चेतावनी दी गयी. विदित हो कि इस प्रकार का रंग का सेवन कैंसर जैसी घातक बीमारियों को जन्म देती है. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया की इस प्रकार का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जायेगा. दोबारा औचक निरीक्षण में सुधार नहीं पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी. जांच के क्रम में खाद्य सुरक्षा कार्यालय से  शहनाज खातून मौके पर मौजूद थी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!