लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित की गई. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने वर्तमान में अवैध अफीम की खेती की विनष्टीकरण की जानकारी लेते हुए संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मादक पदार्थ की बिक्री, सेवन, तस्करी,व उपयोग पर सजगता के साथ लोगो के ऐसे कार्यों में संलिप्तता पर नजर रखने और जिन क्षेत्र में अफीम की खेती की सूचना मिलती है तो खेती के विनष्टीकरण के साथ-साथ जिनके द्वारा खेती की गई है और जो लोग उसमें संलिप्त हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, अन्य संबंधित पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी उपस्थित थे.