WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

विभागीय कर्मियों की तत्‍परता से बहाल हो सकी बिजली

बारिश व तूफान में मचायी तबाही, कई जगहों पर बिजली के तार व पोल टूटे

लातेहार। गुरूवार की दोपहर बाद तकरीबन दो बजे अचानक आयी बारिश व तूफान ने शहर के कई जगहो पर बिजली के तारों को नुकसान पहुंचाया. कई जगहों पर बिजली के हाईटेंशन तारों पर पेड़ व टहनियां टूट कर गिर गयी. हालांकि कार्यपालक विद्युत अभियंता राजदेव मेहता के निर्देश के बाद बिजली विभाग कर्मियों की तत्‍परता से बहुत ही कम समय में सभी फॉल्‍ट को दुुुुरूस्त कर शहर में बिजली सेवा बहाल कर दी गयी. कनीय विद्युत अभियंता विकास महतो ने बताया कि गुरूवार को आयी अचानक बारिश व तूफान से कई जगहो पर पेड़ों की टहनियां गिर गयी. कई जगहो पर बिजली के पोल भी गिर गये थे. इससे बिजली सेवा बाधित हो गयी थी. उन्‍होने बताया कि शहर के मुकेश मेेेेडिकल के पास 11 हजार केवीए, समाहरणालय के पीछे 11 हजार केवीए, करमाही के पास 33 हजार केवीए और बंदुआ फीडर के बेलवाटांड़ के पास 11 हजार केवीए के तार क्षतिग्रस्‍त हो गये थे. उन्‍होने बताया कि जैसे जैसे सूचनायें मिलती गयी, वैसे वैसे फाल्‍ट को दुरूस्‍त करने का कार्य किया गया. उन्‍होने बताया कि शाम पांच बजे तक बिजली सेवा बहाल कर दी गयी थी. 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!