WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में तीन मई को होगी नीट (यूजी) की परीक्षा, तैयारियां पूरी

लातेहार। तीन मई को शहर के पीएम श्री केद्रीय विद्यालय में नीट-यूजी की परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा की सारी तैयारियां जिला प्रशासन क द्वारा पूरी कर जी गयी है. इधर, अनुमंडल दंडाधिकारी अजय कुमार रजक ने बताया कि NEET(UG) परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. जारी आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में चार या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा. इसके साथ ही किसी प्रकार की भीड़-भाड़, नारेबाजी, अनधिकृत प्रवेश, परीक्षा से संबंधित सामग्री का आदान-प्रदान तथा परीक्षा प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने वाले किसी भी कृत्य पर पूर्णतः रोक रहेगी. इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री के उपयोग एवं आवागमन पर भी प्रतिबंध रहेगा.  परीक्षा अवधि के दौरान अभिभावकों एवं अन्य अनावश्यक व्यक्तियों के परीक्षा केंद्र के निकट ठहरने पर भी रोक लगाई गई है.
अनुमंडल दण्डाधिकारी ने बताया कि यह आदेश परीक्षा की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा तथा आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी अभ्यर्थियों, अभिभावकों एवं आमजनों से सहयोग की अपील करते हुए शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित परीक्षा संचालन में सहयोग करने का आग्रह किया है.  इस धारा के अधीन आदेश विशिष्ट व्यक्तियों या विशेष स्थान, या क्षेत्र में निवास करने वाले व्यक्तियों को अथवा आम जनता को जब वे उस राह से ही किसी विशेष स्थान या क्षेत्र में जाते है या जाये, निर्दिष्ट किया जा सकेगा. The Jharkhand Control of the use and play of Loudspeakers Act,1955 के अन्तर्गत ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग निर्धारित समयावधि में ही करेंगे. यह निषेधाज्ञा कर्तव्य पर उपस्थित सुरक्षा/पुलिस कर्मी एवं अन्य सरकारी कर्मियों पर लागू नहीं होगा।इस निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर बी०एन०एस० के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी. यह निषेधाज्ञा दिनांक 03.05.2026 को 11:00 AM से 06:00 PM तक या परीक्षा समाप्ति तक लागू रहेगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!