green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
लातेहार

भाजपा का धरना छह को, बैठक में बनी रणनीति

लातेहार। भारतीय जनता पार्टी, लातेहार जिला इकाई की एक संगठनात्मक बैठक रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष वंशी यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य वक्ता एवं मार्गदर्शक के रूप में पलामू के जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी नरेन्द्र पाण्डेय उपस्थित थे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर आगामी छह मई को जिला मुख्यालय पर भाजपा द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तिकरण हेतु 16 एवं 17 मई को दो दिवसीय ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ का आयोजन किया जाएगा. श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की वैचारिक नींव को मजबूत करता है. बैठक में मनिका के पूर्व विधायक सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधनी प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रेणु देवी, जिला उपाध्यक्ष उषा देवी, जिला महामंत्री अमलेश सिंह, जिला महामंत्री छोटू राजा, जिला मंत्री ध्रुव कुमार पांडेय, जिला मंत्री आशा लकड़ा, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु देव गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री मनोज प्रसाद और भगवत सिंह समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!