latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली सफलता पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय स्थित मुरपा मोड़ में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में सफलता मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. भाजपा कार्यकर्ता मुरपा मोड में जमकर आतिशबाजी करते दिखे और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दिया. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता ने कहा कि देश में सनातन धर्म की जीत हुई है. पश्चिम बंगाल,असम, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव हम लोगों के लिए जीतना बहुत जरूरी था. जिस प्रकार ममता बनर्जी की सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों की बदौलत पश्चिम बंगाल के विकास को अवरुद्ध कर रखी थी उससे अब मुक्ति मिल जाएगी. मौके पर गजेंद्र हिमांशु, पंकज केशरी,संजय गुप्ता,संजीव सिन्हा, बबलू चौरसिया, राजू कुमार, सुमन सिन्हा, पंकज सिन्हा, पंचानन पांडेय, विजय यादव, अर्जुन साव, प्रकाश भोक्ता, नामेश्वर गुप्ता, सुनील पांडे, कृष्णा यादव, राजेंद्र साव चावल, लालदेव गंझु, विनोद साव, उपेंद्र रंगीला, आशीष ओझा, अजित कुमार मंत्री, दीपू उर्फ प्रदीप गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!