latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

आदिवासी व अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर झामुमो नेता ने चिंता जाहिर की

बालूमाथ (लातेहार)।  झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह वरीय सामाजिक कार्यकर्ता जुनैद अनवर ने हाल के दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में हुई घटनाओं पर चिंता जताते हुए आदिवासी एवं अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि कुछ ताजा घटनाएं कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक आदिवासी व्यक्ति के साथ कथित मारपीट की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में भीड़ हिंसा की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिन्हें रोकना जरूरी है. जुनैद अनवर ने हाल में सामने आए एक अन्य मामले का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी नागरिक के साथ उसकी पहचान के आधार पर हिंसा अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कानून का सख्ती से पालन होना चाहिए ताकि लोगों का भरोसा बना रहे. उन्होंने केंद्र व संबंधित राज्य सरकारों से मांग की कि इन घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाए.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!