latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधलातेहार

जेजेएमपी के दो उग्रवादी हथियारों के साथ गिरफ्तार

एसपी का कड़ा संदेश: शेष बचे उग्रवादी करें सरेंडर

लातेहार।  नक्‍सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली इनपुट पर पुलिस ने जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को कुरूमखेता के जंगल से खदेड़ कर हथियारो के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस मुख्‍यालय के सभागार मेंं आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी. उन्‍होने बताया कि गुप्‍त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी का उग्रवादी शंकर राम अपने दस्‍ता के सदस्‍यों के साथ कुरूमखेता के जंगलों मे किसी नक्‍सली घटना को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील है. इस सूचना पर स्‍पेशन ऑपरेशन ड्रैगन 228 का गठन किया गया. इसमें पुअनि सह मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास व पुअनि छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी के अलावा सैट व जिला बल के जवान शामिल थे. टीम ने कुरूमखेता के जंगल में छापामारी की. पुलिस को देख कर जेजेएमपी के उग्रवादी भागने लगे. पुलिस ने सशस्‍त्र बल के सहयोग से दो उग्रवादी मनोज लोहरा (26) पिता भुनेश्‍वर लोहरा, ग्राम जोबला, ताल (पांकी, पलामू) और महादेव सिंह (24) पिता स्‍व आदन सिंह ग्राम सिमरियाटांड़, लातेहार को पकड़ लिया. एसपी ने बताया कि मनोज लोहरा के पास से एसएलआर रायफल, मैगजीन, गोली, मोबाइल व अन्‍य सामाग्रियां बरामद की गयी. छापामारी के क्रम में झाडि़यों में एके-47 रायफल मैगजीन, गोली, मोबाइल व वायरलेश आदि बरामद किया गया है. इस संबंध में मनिका थाना कांड संख्‍या 41/26 दिनांक 05.05.2026 दर्ज कर दोनो को जेल भेज दिया गया है. पुलिस शंकर राम की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. छापामारी में पुअनि प्रभात कुमार दास व यकीन अंसारी के अलावा सैट-42 कुमंडीह पिकेट के सशस्‍त्र बल, सैट-137 आइआरबाी-04 छिपादोहर के सशस्‍त्र बल और मनिका थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

शेष बचे नक्‍सली व उग्रवादी सरेंडर करें: पुलिस अधीक्षक 

पुलिस अधीक्षक ने कहा क‍ि नक्‍सली विरोधी अभियान मे पुलिस को काफी सफलतायें मिली है. विभिन्‍न नक्‍सली संगठनो के कई शीर्ष नेता या तो पुलिस की गोली से मारे गये हैं या फिर गिरफ्तार हुए हैं. उन्‍होने कहा कि माओवादी व जेेजेएमपी समेंत अन्‍य नक्‍सली संगठन काफी कमजोर हो चुकेे हैं. उन्‍होने कहा कि पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. शीघ्र ही जिले से सभी नक्‍सलियों का खदेड़ दिया जायेगा. उन्‍होने शेष बचे उग्रवादी व नक्‍सलियों को सरेंडर कर सरकार की पुर्नवास नीति का लाभ उठाने की अपील की. कहा कि सरकार व प्रशासन उग्रवादियों के पुर्नवास के लिए पूरी  तरह प्रतिबद्ध है.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button