WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबालुमाथ

विधायक के जनता दरबार में ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्यायें

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में सोमवार को लातेहार विधायक प्रकाश राम द्वारा आयोजित जनता दरबार में जमीन मोटेशन एवं जमाबंदी से जुड़े मामलों को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक बालूमाथ अंचलाधिकारी बालेश्वर राम की कार्यशैली पर भड़क उठे और कड़ी फटकार लगाई. जनता दरबार में दिवाकरनगर निवासी लूरकी देवी, पति स्व. बंधन मिस्त्री ने शिकायत करते हुए बताया कि उनकी पांच डिसमिल जमीन को गलत तरीके से 24 डिसमिल दिखाकर मोतिउररहमान के नाम लिखवा दिया गया तथा उसके नाम से रसीद भी काट दी गई है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि इससे पूर्व भी धोखाधड़ी कर जमीन लिखवाने के संबंध में जनता दरबार में आवेदन दिया गया था, बावजूद इसके अंचल कार्यालय द्वारा मोटेशन कर दिया गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रकाश राम ने कहा कि जनता दरबार में लगातार जमीन संबंधित गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जनता दरबार का कोई मतलब नहीं रह जाएगा अगर अधिकारियों की मनमानी इसी तरह चलती रही. विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि मनमानी से बाज आ जाएं अन्यथा बालूमाथ छोड़कर अन्यत्र स्थानांतरण करवा लीजिए. बाध्य हो कर कार्यालय जन आंदोलन का बिगुल फूंकना पड़ेगा.

विधायक ने पूरे मामले की जानकारी फोन पर लातेहार उपायुक्त को देते हुए कार्रवाई की मांग की. इसके अलावा बालू निवासी सोमनाथ गंझू ने पंजी-2 में छेड़छाड़ कर जमीन दूसरे के नाम जमाबंदी करने का आरोप लगाया. कलीम कुरैशी ने सुधीर कुमार साहू पर आवेदन रिसीव कराने के नाम पर 500 रूपये मांगने का आरोप लगाया. गणेशपुर पंचायत में बिना ग्रामसभा कराए बड़े पैमाने पर जमीन दूसरे नाम से जमाबंदी किए जाने की शिकायत भी सामने आई, जिस पर विधायक ने ग्रामसभा कर मामले के निष्पादन का निर्देश दिया. आदिम जनजाति जगन्नाथ परहिया ने आवेदन देकर कहा की 5 केजी राशन मिलता हैं, राशन खत्म हो जाने के बाद भूखा रहना पड़ता है. पीने का पानी की भी सुविधा नहीं है. जिसको लेकर भी विधायक ने निर्देश दिया. पूर्व में जनता दरबार में जितने आवेदन प्राप्त हुई थे, आज इसका निष्पादन की सबसे पहले समीक्षा की गई. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव, अंचल अधिकारी बालेश्वर राम, बालूमाथ थाना के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार रविदास, सहायक अभियंता दिनेश कुमार सिंह, मनरेगा बीपीओ केतन गुप्ता, सीआई बासुदेव महतो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बीईईओ, विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, संजीव कुमार सिन्हा उर्फ पप्पू सिंहा, कृष्णा यादव, अशोक प्रसाद, सुनील पांडेय, राजेंद्र उरांव, अनवर अंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोगता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!