green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

तुबेद कोल माइंस परिसर में स्वच्छता शपथ समारोह का आयोजन

लातेहार। दामोदर घाटी निगम के तुबेद कोल माइंस, लातेहार में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत स्वच्छता शपथ समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल कार्यस्थल एवं समाज के निर्माण हेतु सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना था. परियोजना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक साफ-सफाई तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स्वच्छता शपथ ग्रहण की. इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख अरविंद कुमार ठाकुर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई. अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है. यदि हम सभी अपने घर, कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लें, तो एक स्वस्थ, सुंदर एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है. उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा केवल 15 दिनों का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छता के प्रति हमारी निरंतर सोच और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम है. उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा अपने परिवार एवं समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएं. कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के महत्व पर विशेष चर्चा की गई. बताया गया कि स्वच्छ वातावरण न केवल बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि कार्यस्थल की उत्पादकता एवं मनोबल को भी बढ़ाता है. कर्मचारियों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त परिसर, जल संरक्षण एवं हरित पर्यावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर डीवीसी तुबेद कोल माइंस परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाने एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने का संकल्प लिया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!