green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

पात्र लाभुकों को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ दिया जाएगा: डीसी

लातेहार। जिले में 18 से 25 मई तक जन भागीदारी अभियान “सबसे दूर सबसे पहले” सप्ताह की शुरुआत की गई. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार के द्वारा समाहरणालय सभागार में दीप प्रज्वलित कर “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले अभियान” जनभागीदारी सप्ताह का शुभारंभ किया गया. अभियान का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और जागरूक बनाना है. इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले अभियान” के तहत पीएम जनमन के 153 ग्रामों एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष के 269 ग्रामों में 19 मई 2026 से 25 मई 2026 तक लातेहार जिलान्तर्गत सभी प्रखण्डों में बेनेफिशियरी सैचुरेशन कैंप का वृहत रूप से आयोजन किया जाना है. इस विशेष अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) एवं अन्य पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करना है. अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में बेनेफिशियरी सैचुरेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां पात्र लाभुकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ऑन-द-स्पॉट लाभ प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा. कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.18 मई को जनभागीदारी सप्ताह का शुभारंभ एवं अधिकारियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया. 19 मई से 25 मई तक सैचुरेशन एवं प्लांटेशन ड्राइव चलाया जाएगा. 20 मई को फील्ड स्तर पर ग्राम भ्रमण, जनसंपर्क एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी. इसके अतिरिक्त 21 से 23 मई तक जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं लंबित मामलों के समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा. 24 मई को कार्यक्रम से संबंधित दस्तावेजीकरण एवं प्रगति प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा तथा 25 मई को डी-ब्रीफिंग कार्यक्रम के माध्यम से अभियान की समीक्षा की जाएगी. उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनभागीदारी सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आमजनों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं. अभियान में ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है. बैठक में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!