WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

लातेहार टीम ने धनबाद में आयोजित झारोटेफ के राज्य स्तरीय बैठक में लिया भाग

कई प्रस्‍ताव पारित किये गये

लातेहार। झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) की प्रांतीय कमेटी की दो दिवसीय बैठक 11 और 12 जनवरी को धनबाद में आयोजित की गयी. इस दो दिवसीय बैठक में लातेहार जिला से जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, सचिव प्रदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव संजीव कुमार चंद्र और प्रखंड सचिव दिलीप कुमार सिंह ने भाग लिया.

Advertisement

जिला अध्‍यक्ष हीरा यादव ने बताया कि इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो विधायक सह सचेतक मथुरा महतो ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह ने किया. इस बैठक में सर्व समिति से सरकार स्तर से तीन प्राथमिक मांगों को ले कर प्रस्‍ताव पारित किया गया.

Advertisement 

इन मांगों में अन्य राज्यकर्मियों की भांति शिक्षकों को भी एमएसपी का लाभ देने, जाए कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 साल करने एवं जन सेवक सभी लिपिक संवर्ग चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के एकीकृत लिपिक नियमावली एवं अन्य समस्याओं का निदान करने की मांग शामिल है.

Advertisement 

Rpd
Rpd

अन्य मांगों में केंद्रीय कर्मचारियों की भांति झारखंड सरकार के कर्मचारियों को शिशु शिक्षण भत्ता परिवहन भत्ता देने, शिक्षकों को भी सीमित सेवा परीक्षा में भाग लेने का अवसर प्रदान तथा वर्तमान में होने वाली अवर शिक्षा पदाधिकारी की नियुक्ति में शिक्षकों को आरक्षण प्रदान देने की मांग की गयी. बैठक में विधायक श्री महतो ने कहा कि झारोटेप की मांगों को झामुमों के घोषणा पत्र में रखा गया है और शीघ्र ही इन मांगों को पूरा करने हेतु सरकार के साथ वार्ता कर संघ की मांगों को रखेगें.

Advertisement 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!