लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले में अफीम एवं अन्य मादक पदार्थों के अवैध खेती व तस्करी को रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. गांव-गाव में नुक्कड़ नाटकों केे माध्यम से अवैध रूप से अफीम व अन्य मादक पदार्थों की खेती व तस्करी करने के दुष्परिणाम के बारे में बताया जा रहा है. इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 19 मई को जिले के बारियातू थाना कांड संख्या 27/23 दिनांक 24.03.2023, भादवि की धारा 15(C)/18(B)/22/25/27 NDPS ACT के प्राथमिकी अभियुक्त सुमीत कुमार यादव (33) पिता नंदू यादव उर्फ किशोर प्रसाद यादव ग्राम पता सिकनी, थाना लावालौंग, जिला चतरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.