latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

एनटीपीसी की प्रस्तावित पर्यावरणीय जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीण करेगें सड़क जाम

पूर्व में उपायुक्‍त को आवेदन सौंप कर जनसुनवाई रद्द करने की मांग की जा चुकी है

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड के  धाधु पंचायत के हराफु विद्यालय के पास गुरुवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में आगामी एक जून को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रस्तावित एनटीपीसी कोल कंपनी की जनसुनवाई का विरोध करते हुए इसे रद्द करने की मांग उठाई गई. ग्रामीणों ने कहा कि यदि जनसुनवाई करनी है तो खनन क्षेत्र से प्रभावित एवं विस्थापित लोगों के बीच गांव स्तर पर कराई जाए. प्रखंड कार्यालय में जनसुनवाई कराने का कोई औचित्य नहीं है. इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा पूर्व में लातेहार उपायुक्त को आवेदन देकर भी जनसुनवाई रद्द करने की मांग की जा चुकी है. स्थानीय ग्रामीण प्रेम गंझु ने कहा कि जल, जंगल और जमीन उनकी सबसे बड़ी धरोहर है और ग्रामीण खनन कार्य नहीं चाहते, क्योंकि यही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है. शंकर उरांव ने आरोप लगाया कि पंचायत स्तर पर विरोध की आशंका से कंपनी प्रखंड कार्यालय में जनसुनवाई कराना चाहती है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो 25 मई को खनन क्षेत्र के आठ गांवों के लोग गेरेन्जा-हराफु मोड़ में एनएच-22 जाम करेंगे. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!