maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबालुमाथ

मादक पदार्थों की तस्‍करी करने वाले दो सगेे भाई गये जेल

बालूमाथ (लातेहार)। बरियातू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में फरार चल रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है. जानकारी के अनुसार बरियातू थाना कांड संख्या 05/2023 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 17/18 के नामजद अभियुक्त उमेश यादव (46 वर्ष), पिता स्वर्गीय सामोधी यादव, ग्राम इंदुवा थाना बरियातू जिला लातेहार को गिरफ्तार किया गया. बरियातू थाना कांड संख्या 03/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(C)/18(B)/22/25/29 के नामजद अभियुक्त सुरेश यादव (48 वर्ष), पिता स्वर्गीय समोधी यादव, ग्राम इंदुवा थाना बरियातू जिला लातेहार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों अभियुक्त आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं. पुलिस ने दोनों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना प्रभारी रंजन पासवान ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. तथा ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!