latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

अल्पवृष्टि की आशंका के बीच खरीफ कार्यशाला में किसानों को किया गया जागरूक

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड सभागार बालूमाथ में शुक्रवार को प्रखंड उपप्रमुख की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में आगामी खरीफ सीजन को लेकर किसानों को मौसम की संभावित स्थिति और खेती की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार इस वर्ष राज्य में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना जताई गई है. इसे देखते हुए किसानों को खेती की रणनीति अभी से तैयार करने और कम पानी में होने वाली फसलों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई. प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक ने उपस्थित किसानों और कृषक मित्रों को कम वर्षा की स्थिति में वैकल्पिक खेती अपनाने, आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग करने तथा मौसम के अनुरूप फसल चयन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि समय रहते सही योजना बनाकर किसान संभावित नुकसान को कम कर सकते हैं. कार्यशाला में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों से सतर्क रहने और खरीफ फसलों की तैयारी समय पर शुरू करने की अपील की. इस दौरान कृषि विभाग के कर्मी, कृषक मित्र एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!