झारखंड
कारवान-ए-हयात अकादमी में प्रतिभा का सम्मान का आयोजन


यदि घर और विद्यालय दोनों जगह सकारात्मक वातावरण मिले तो बच्चे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने अकादमी के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कई अभिभावकों ने कहा कि अकादमी न केवल शिक्षा दे रही है बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार और आत्मविश्वास भी विकसित कर रही है। समारोह के दौरान छात्राओं की उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई तथा उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम पूरी तरह उत्साहपूर्ण, प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक वातावरण में संपन्न हुआ।अकादमी की ओर से हाफिज मेराजुल हक ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं मोहतमिम गुलाम जाबिर हैदर ने अकादमी की व्यवस्थाओं एवं आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम का समापन सलातो-सलाम और सामूहिक दुआ के साथ हुआ। इसके बाद बढ़ती गर्मी और आगामी ईद-उल-अजहा को ध्यान में रखते हुए अकादमी में अवकाश की घोषणा भी की गई।