Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है: हरिशंकर यादव

कांग्रेस ने चलाया हस्‍ताक्षर अभियान

लातेहार। पिछले 10 दिनों मे चार बार पेट्रोल व डीजल की कीमतों में हुई मूल्‍य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने जिला मुखयालय में हस्‍ताक्षर अभियान चलाया. इस दौरान कांग्रेसियों ने शहर के विभिन्‍न पेट्रोल पंपो में हस्‍ताक्षर अभियान चलाया. इसका नेतृत्‍व युवा जिला कांग्रेेस अध्‍यक्ष अमीत यादव ने किया. मौके पर बतौर मुख्‍य अतिथि मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव औरयुवा कांग्रेस प्रदेश संयुक्त सचिव आफताब आलम  जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी आदि मौजूद थे.

मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्री यादव ने कहा कि  लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है. पेट्रोल व डीजल के मूल्‍य वृद्धि के कारण महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है. यात्रायें महंगी हो चुकी है. उन्‍होने कहा कि केद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. देश का शीर्ष नेतृत्‍व देश अक्षम हो चुका है. उनसे यह देश संभल नहीं रहा है.

आफताब आलम ने कहा कि मंहगांई का असदर किसानों, मजदूरों, छात्रों, मध्यमवर्गीय परिवारों तथा छोटे व्यवसायियों पर पड़ रहा है.  ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण खेती-किसानी की लागत बढ़ गई है.  वहीं आम लोगों का घरेलू बजट भी पूरी तरह प्रभावित हो रहा है. अमीत यादव ने कहा क‍ि अभी गरमी से अधिक महंगाई लोगो को मार रही है. रसोई गैस की कीमतों में भी लगातार वृद्धि की जा रही है. उन्‍होने कहा कि केंद्र सरकार देश वासियों पर अनावश्‍यक बोझ डाल रही है. मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, मोती उरांव सदर प्रखंड अध्यक्ष, दानिश आलम,अख्तर हुसैन सरयू प्रखंड, सुनील प्रसाद मंडल अध्यक्ष सरजू, ज्योति प्रकाश दुबे कार्यालय प्रभारी वाजिद अंसारी जिला सचिव, मनोज पासवान जिला महासचिव, सोहेल अंसारी, आले नबी, मोहम्मद अबूजर शामिल रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!