लातेहार
भूमि माफियाओं का दु:साहस, भूमि नापी करने पहुंचे अमीन को धमका कर भगाया


आरोप है कि करकट के भूमि क्रय-विक्रय से जुड़े दलाल के रूप में जाने वाले राजेंद्र यादव कब्जे के आधार पर जमीन का म्यूटेशन कराने के प्रयास में लगे हुए हैं. बताया जा रहा है कि अंचल अधिकारी के तबादले के बाद से वह लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे. इधर पीड़ित पक्षकार एवं जमीन के दावेदार शशिकांत ठाकुर ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर जमीन की नापी कराने की मांग की थी. उन्होंने अंचल अधिकारी को खरीद से संबंधित केवाला एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए दावा किया कि यह भूमि सीएनटी एक्ट से जुड़ी हुई है, जिसकी विधिवत नापी आवश्यक है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचल अधिकारी ने जमीन मापी का आदेश जारी किया था. आदेश के आलोक में मंगलवार दोपहर अंचल अमीन दीपक प्रसाद अपनी टीम के साथ स्थल पर पहुंचे. बताया जाता है कि अमीन के पहुंचते ही कुछ भूमि दलालों एवं कथित कब्जाधारियों ने विरोध शुरू कर दिया. आरोप है कि राजेंद्र प्रसाद यादव ने अमीन को धमकी दी और उसके साथ्ज्ञ धक्का-मुक्की भी की. स्थिति बिगड़ती देख अमीन बिना नापी किए ही वहां से लौट गए. पूछे जाने पर शशिकांत ठाकुर और राजेंद्र यादव दोनों ने उक्त जमीन पर अपना-अपना दावा किया. 