लातेहार
सेवानिवृत्त डीजे संजय कुमार दुबे को अधिवक्ता एवं लोक अभियोजकों ने दी भावभीनी विदाई


श्री दुबे न्यायिक सेवा में अपनी निष्पक्षता, कार्यकुशलता एवं त्वरित न्याय प्रदान करने की कार्यशैली के लिए जाने जाते रहे हैं। अपने लंबे न्यायिक जीवन में उन्होंने विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए न्यायपालिका की गरिमा को बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया।लातेहार में अपने कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया।
सेवा के अंतिम माह में निर्धारित 37 मामलों के लक्ष्य के विरुद्ध 51 मामलों का निष्पादन कर उन्होंने अपनी कार्यनिष्ठा और समर्पण का परिचय दिया।विदाई के अवसर पर अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि संजय कुमार दुबे एक कर्मठ, विद्वान एवं न्यायप्रिय न्यायिक अधिकारी रहे हैं। उनके अनुभव, अनुशासन और कार्यशैली से न्यायिक परिवार को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।