Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

बीएस कॉलेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान आयोजित

लातेहार। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय (बीएस कॉलेज) में जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है. इसके सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी तथा अन्य कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए तथा समाज में इसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर बल दिया गया. छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया. अंत में सभी को तंबाकू का त्याग करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पीके तिवारी ने एनएसएस के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सराहनीय बताया. उन्होंने भी युवाओं से तंबाकू एवं नशा से दूर रहने की अपील की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!