RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहारलातेहार

गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं उपलब्ध कराई तो होगी कार्रवाई : उपायुक्त

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के संज्ञान में एक मामला आया. जिसमें बरियातू खालसा ग्राम की एक गर्भवती महिला को बीती देर रात्रि प्रसव संबंधी आवश्यकता के कारण ममता वाहन की जरूरत पड़ी, लेकिन तत्काल वाहन उपलब्ध नहीं हो सका. मामले की जानकारी मिलते ही उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल ममता वाहन उपलब्ध कराकर गर्भवती महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई. घटना को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोस्टर के अनुसार सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपने निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से  किसी भी आपातकालीन स्थिति में आमजन को तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं. उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को जनसंपर्क विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जिले में कार्यरत सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं उपलब्ध वाहनों के संपर्क नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर आम नागरिक आसानी से संबंधित सेवाओं का लाभ उठा सकें. उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आमजनों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी स्तर पर कोताही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!