RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

विकास योजनाओं में लापरवाही बरदास्‍त नहीं: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने सदर प्रखंड के भूसुर पंचायत में निर्माणाधीन हॉकी स्टेडियम, स्विमिंग पूल, एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग, मल्टीपरपस हॉल, कमर्शियल ट्रेनिंग सेंटर, छात्रावास एवं लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उपायुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं संवेदक को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने एवं गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं जिले में खेल, शिक्षा एवं युवा विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं, इसलिए कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उपायुक्त ने निर्माण स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों की भी जानकारी ली तथा आवश्यकतानुसार समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया.  उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले के खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा. मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, प्रभारी पदाधिकारी डीएमएफटी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, संबंधित विभाग के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, संवेदक एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!