maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

लातेहार में मारवाड़ी युवा मंच के कार्यकारिणी का विस्‍तार किया गया

लातेहार। मारवाड़ी युवा मंच, लातेहार शाखा के नए अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न होने के उपरांत संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से शाखा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है. सचिव रितेश महलका ने बताया कि विस्तारित कार्यकारिणी में मोहितेश अग्रवाल एवं सुरजीत भूत को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि रितेश अग्रवाल एवं आशीष भूत को उप सचिव के रूप में मनोनीत किया गया है. पवन महलका, निर्मल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल एवं आनंद अग्रवाल को कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है. सचिव ने कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के सहयोग से शाखा समाज सेवा, युवा सशक्तिकरण एवं संगठनात्मक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी. सभी नवमनोनीत सदस्यों से सक्रिय रूप से संगठन के कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया. मारवाड़ी युवा मंच केे अन्‍य पदाधिकारियों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मंच के वरिष्ठ सदस्यों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!