लातेहार
सिरि सीड्स ने किया किसान मित्र गोष्ठि का आयोजन


लातेहार। देश की अग्रणी कृषि अनुसंधान एवं बीज कंपनी सिरि सीड्स एवं कृषि रत्न प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में शहर के अंबाकोठी स्थित सामुदायिक भवन में किसान गोष्ठि का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप पांडेय एवं किसान संघ के प्रमोद कुमार पांडेय के अलावा कंपनी के लातेहार वितरक निर्दोष कुमार व पलामू प्रमंडल कॉ-आर्डिनेटर विकास गुप्ता मौजूद थे. मौके पर श्री गुप्ता ने सिरि सीड के बारे में जानकारी दी. उन्होने कहा कि यह स्वेदशी निर्मित है और यह किसानों को मक्का, धान, बाजरा, और सब्जियों के उच्च गुणवत्ता वाले हाइब्रिड बीज किफायती दामों पर प्रदान करती है. कंपनी का मुख्य उद्देश्य किसानों को जलवायु परिवर्तन से निपटने वाले उन्नत बीज उपलब्ध कराना है.
वहीं निर्दोष प्रसाद ने कहा कि सिरि सीड पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से भारतीय कृषि क्षेत्र में सक्रिय है. कंपनी का मुख्य उदेश्य किसानों की आय बढ़ाना और कम लागत में बंपर पैदावार प्राप्त देना है. कार्यक्रम में 50 किसानों के बीच उन्न्त किस्म के हाईब्रिड धान और मक्का के बीज नि:शुल्क उपलब्ध कराये गये. कार्यक्रम का संचालन कंपनी के राजेश कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर किसान विवेक सिन्हा, बालेश्वर यादव, शंकर प्रजापति, अकबर खां, हसमद अंसारी, विरेंद्र सिंह, नीरज सिंह, अभिषेक यादव, अनंत सिंह, शत्रुध्न सिंह, आफिसर यादव, बिरल सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद थे.
