लातेहार। राजद के प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने गुरूवार को नव पदस्थापित अपर समाहर्ता सलमान ज़फर खिजोरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होने शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा लातेहार में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. रंजीत यादव ने कहा कि जिले के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अपर समाहर्ता के नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है. अपर समाहर्ता सलमान ज़फर खिजोरी ने स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने एवं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.