RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

अस्पताल और होटलों की सुरक्षा जांच के लिए उपायुक्‍त ने निर्देश पर समिति का गठन

दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद लातेहार प्रशासन सतर्क

उपायुक्त ने कहा- जांच का उद्देश्य कमियों को चिन्हित करना नहीं, बल्कि संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है

लातेहार। देश की राजधानी दिल्ली के एक होटल में हाल ही में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद लातेहार जिला प्रशासन ने जिले के अस्पतालों और होटलों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच कराने का निर्णय लिया है.  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी लातेहार संदीप कुमार के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त समिति का गठन किया गया है. समिति जिले के अस्पतालों एवं होटलों में अग्नि सुरक्षा सहित अन्य मानकों की जांच करेगी और एक सप्‍ताह के अंदर रिर्पोट पेश करेगी. प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि जिले में संचालित अस्पतालों और होटलों में सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक मानकों का पालन हो रहा है या नहीं. उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, विद्युत कार्यपालक अभियंता, जिला खेल पदाधिकारी सह जिला पर्यटन पदाधिकारी तथा अग्निशमन विभाग के प्रभारी पदाधिकारी को सदस्य बनाया गया है. समिति को अस्पतालों एवं होटलों में अग्निशमन व्यवस्था, आपातकालीन निकास, विद्युत सुरक्षा, भवन प्रबंधन तथा अग्नि सुरक्षा से संबंधित एनओसी समेत अन्य आवश्यक मानकों की संयुक्त जांच करने का निर्देश दिया गया है. उपायुक्त लातेहार ने कहा कि दिल्ली में हुई दुखद घटना से सबक लेते हुए जिले में सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है. उन्होंने कहा कि अस्पतालों और होटलों जैसे सार्वजनिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास एवं अन्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा जांच का उद्देश्य केवल कमियों को चिन्हित करना नहीं, बल्कि संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जहां भी सुरक्षा मानकों में कमी पाई जाएगी, वहां नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!