RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया, पौधरोपण भी किया

लातेहार। जिले के महुआडांड़ प्रखंड के चैनपुर पंचायत में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया रेणुका टोप्पो व उप मुखिया राजेश टोप्पो रहे मौजूद थे. महुआडांड़ के पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद के नेतृत्व में पंचायत भवन के पूरे परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई. इसके बाद फलदार व छायादार पौधे लगाए गए. पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद ने ग्रामीणों को “एक व्यक्ति, एक पेड़” का संकल्प दिलाया और सिंगल यूज प्लास्टिक त्यागने की अपील की. उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने पॉलीथिन की बजाय कपड़े की थैली का उपयोग करने की अपील की. मुखिया रेणुका टोप्पो ने कहा कि स्वच्छ व हरा-भरा पंचायत बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है. हमें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए. मौके पर वीएलई शंकर यादव के अलावा दर्जनों सहिया, आंगनबाड़ी सेविका व ग्रामीण मौजूद थे.। सभी ने जल संरक्षण व पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया.कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!