Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

पौधें लगाना ही काफी नहीं है, बच्‍चों की तरह देखभाल भी जरूरी: पीडीजे

लातेहार। झालसा, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्‍यक्ष शेषनाथ सिंह की अगुवाई में एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन हमारे जीवन का आधार है. लगातार बढ़ती वैश्विक तपिश और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पौधारोपण ही एकमात्र और सबसे प्रभावी उपाय है. केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि एक बच्चे की तरह उसकी देखभाल कर उसे पेड़ बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण भावी पीढ़ी के लिए हमारा सबसे बड़ा उपहार होगा. उन्होने कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र आवास है और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे बचाना हमारा सामूहिक दायित्व है. विश्व पर्यावरण दिवस हमें संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों की याद दिलाता है. विश्व पर्यावरण दिवस हमें सिर्फ एक दिन पर्यावरण के बारे में सोचने के लिए नहीं, बल्कि हर दिन पर्यावरण के प्रति सचेत रहने और उसे बचाने के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है. हम छोटे-छोटे कदम उठाकर, जैसे कम पानी और बिजली का इस्तेमाल करना, कचरे को कम करना और उसका पुनर्चक्रण करना, पौधे लगाना, वाहनों का कम इस्तेमाल करना आदि, पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में योगदान दे सकते हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!