latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति

बालूमाथ (लातेहार)। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में बालूमाथ थाना क्षेत्र के जिलंगा गांव में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों समेत दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने भाग लिया. इस दौरान मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के वातावरण में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की. दोनों समुदायों के लोगों ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर अपनी सहमति जताई. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी तथा किसी भी असामाजिक तत्व पर कड़ी नजर रखी जाएगी. पदाधिकारियों ने बैठक का उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा बनाए रखें, शांति और सौहार्द के साथ मुहर्रम पर्व मनाएं. स्थानीय लोगों ने नीति-निर्देशों के पालन करते हुए शांतिपूर्ण मुहर्रम मनाने का संकल्प लिया. जनप्रतिनिधियों ने समुदाय के युवाओं से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने का आह्वान किया. बैठक में विवाद की आशंका वाले स्थानों पर पुलिस पोस्ट तैनात करने, प्राथमिक संपर्क व्यक्तियों की सूची तैयार करने तथा आपसी संवाद कायम रखने के निर्देश दिये गये. सभी पक्षों ने मुहर्रम को पारंपरिक भक्ति व मर्यादा के साथ शांति पूर्ण ढंग से मनाने का भरोसा दिलाया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!