लातेहार
वनाधिकार से जुड़े मामलों के समाधान को लेकर प्रशासन गंभीर: डीसी
Administration serious about resolving forest rights-related cases: DC

झारखंड जनाधिकार महासभा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
लातेहार। झारखंड जनाधिकार महासभा की लातेहार इकाई के जेम्स हेरेंज, जार्ज मोनोपली, नंद किशोर गंझू और जितेंद्र सिंह के द्वारा वनाधिकार कानून से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों के लंबित दावों, अभिलेखों में अधिकारों की प्रविष्टि तथा पात्र लाभुकों को अधिकारों से वंचित किए जाने जैसे मामलों को उठाया गया. ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बिंदुओं की जांच कराने तथा वनाधिकार कानून के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया. उपायुक्त ने कहा कि वनाधिकार से जुड़े मामलों के समाधान को लेकर प्रशासन गंभीर है. समस्या और अन्य गतिरोध को दूर कर समाधान किया जाएगा।
.



