RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़

चाचा की हत्‍या में शामिल दो सगे भाई गिरफ्तार, पिता फरार

महुआडांड़ (लातेहार)।  थाना क्षेत्र के ग्राम पोटमाडीह स्थित खजूरतल्ला निवासी कामिल बेक की हत्‍या उसके ही छोटे भाई ने गुरुवार शाम टांगी से वार कर कर दी थी. इस संबंध में इस संबंध में महुआडांड़ थाना कांड संख्या 30/26, 12 जून 2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1), 109(1), 126(2), 117(2), 118(2), 351(2), 352 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटो में पुलिस ने इस हत्‍याकांड में शामिल दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि मुख्‍य आरोपी मृतक का छोटा भाई पोलिकार्प बेक अभी भी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. दल ने लगातार अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में उदाल बेक (35) तथा मैथ्यूस बेक (28) दोनो पिता पोलिकार्फ बेक (खजूरतल्ला, ग्राम पोटमाडीह) का नाम शामिल हैं.  दोनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जबकि मुख्‍य आरोपी पोलिकार्फ बेक अभी भी फरार है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं. जब्त सामानों में मृतक का खून लगा गमछा, खून लगी मिट्टी, घटना में प्रयुक्त टांगी तथा डंडा शामिल हैं. छापामारी दल में थाना प्रभारी मनोज कुमार, महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी, स अ नि शशि रंजन सिंह, मो शमशेर, एवं सशस्त्र बल शामिल थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!