Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

बैद्यनाथ राम के राज्यसभा सांसद बनने से बहुप्रतीक्षित टोरी अरओबी, शिवपुर लाइन में यात्री ट्रेन व ज्वलंत समस्याओं के समाधान की जगी उम्मीद

KAMRUL ARFI

LATEHAR, 19/06/2026

लातेहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व झारखंड सरकार केे पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद लातेहार जिले के बहुप्रतीक्षित जन समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है. देश की आजादी के बाद यह पहला मौका है कि इस क्षेत्र के किसी नेता को राज्यसभा सांसद बनने का अवसर मिला है. बैजनाथ राम पिछले छब्बीस वर्षों से तीन टर्म विधायक व पांच बार मंत्री के रूप में कार्य करने का लंबा राजनीतिक अनुभव रखते हैं, परन्तु पहली बार देश के उच्च सदन के लिए निर्वाचित होने से लातेहार जिले के लोगों में उम्मीद की एक नई लौ दिखाई दे रही है. वैसे तो इस पिछड़े जिले की अनगिनत समस्याएं हैं. लेकिन चंद ऐसी बहुप्रतीक्षित जनसमस्याएं हैं जिनके समाधान की उम्मीद लोग नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद से लगाए बैठे हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग 22 स्थित टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण की मांग पिछले दो दशक से आमजनों के द्वारा जनप्रतिनिधियों से की जा रही है. परंतु तक इससे निजात दिलाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है. लातेहार विधानसभा क्षेत्र की बड़ी आबादी इससे बुरी तरह से प्रभावित है. आरओबी के निर्माण हो जाने से आमलोगों को बड़ी राहत मिल पाएगी. टोरी शिवपुर रेल लाइन पर मालगाड़ियों का परिचालन वर्ष 2018 से ही निर्बाध रूप से चालू है. परन्तु यात्री ट्रेन की सुविधा से अब तक यहां के लोगों को वंचित रखा गया है. जिससे आमजनों में जबरदस्त असंतोष है. इस मामले पर जनप्रतिनिधियों ने पहले भी कई वायदे किए हैं परन्तु धरातल पर अब तक उन वादों ने स्वरूप नहीं लिया है. नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद से जनता यह उम्मीद लगाए बैठी है कि यहां के धरती पुत्र के उच्च सदन के सदस्य बनने के बाद आमजनों के सपने पूरे होंगे. इसके अतिरिक्त लातेहार जिला में भारत सरकार के अंतर्गत सार्वजनिक व निजी क्षेत्र की कंपनियों के खनन व औद्योगिक प्रोजेक्ट या तो चल रहे हैं या भविष्य में आकर लेने वाले हैं. लेकिन बड़ी आबादी इसके दुष्प्रभाव, प्रदूषण व अन्य समस्याओं में घिरी हुई है. कम्युनिटी डेवलपमेंट के मामले में क्षेत्र को कोई विशेष लाभ नहीं मिलने के साथ साथ प्रदूषण व सड़क दुर्घटनाओं के शिकार यहां के लोग हो रहे हैं. नए राज्यसभा सांसद से आम आदमी यह उम्मीद लगाए बैठी है कि उनकी समस्याओं का समाधान के क्षेत्र में बैद्यनाथ राम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!