WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबालुमाथ

बैद्यनाथ राम के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर आतिशबाजी कर ज़श्न मनाया

बालूमाथ (लातेहार)।  झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता बैजनाथ राम के राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित होने पर बालूमाथ स्थित मुरपा मोड़ में खुशी देखने को मिला. इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थकों, शुभचिंतकों एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व पटाखे फोड़कर तथा मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया. कार्यक्रम उपस्थित लोगों ने कहा कि बैजनाथ राम का राज्यसभा पहुंचना लातेहार क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. उनके निर्वाचन से पूरे लातेहार विधानसभा की आवाज राष्ट्रीय स्तर और अधिक मजबूती के साथ उठेगी. उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य कामना की. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, सचिव कपिलदेव उरांव, भागिया पंचायत अध्यक्ष संदीप साव, रजवार पंचायत अध्यक्ष ईदु अंसारी, बसिया पंचायत अध्यक्ष साबिर अंसारी, बालूमाथ पंचायत अध्यक्ष राजू गंझू, सेरेगड़ा माईकल कुजूर, प्रखंड कमेटी सदस्य, मो शाहिद अंसारी, संदीप गुप्ता, सिकंदर उरांव , अमन भोक्ता ,राजू गंझू, ऐश्वर्या उरांव सहित दर्जनों झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!