लातेहार। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग झारखंड रांची के अधिसूचना संख्या 4573 दिनांक 06 जुलाई के द्वारा झारखंड राज्य समाहरणालय संवर्ग का पदनाम परिवर्तन संबंधी अधिसूचना जारी कर दिया गया है. जिसमें निम्न वर्गीय लिपिक का पदनाम सहायक उच्च वर्गीय लिपिक का पदनाम वरीय सहायक प्रधान लिपिक का पदनाम सहायक प्रशासी पदाधिकारी कार्यालय अधीक्षक का पदनाम प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड-2 और प्रशासी पदाधिकारी का पदनाम पप्रशासी पदाधिकारी ग्रेड- वन कर दिए जाने के उपलक्ष्य में लातेहार जिला समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों द्वारा उपायुक्त संदीप कुमा4र व उप विकास आयुक्त सैैैैैय्यद रियाज अहमद से मिलकर बुके भेंट किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार के समस्त मंत्रीगण, मुख्य सचिव एवं कार्मिक सचिव का दिल से आभार व्यक्त किया गया. एक- दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी जाहिर की गई. मौके पर जिला अध्यक्ष सूरजा कुजूर के साथ-साथ जिला सचिव मनोज कुमार पासवान, संघ के संरक्षक प्रशासी पदाधिकारी विश्वनाथ भगत, गोवर्धन राम मीडिया प्रभारी कुमार गौरव, विशाल, अनिमेष कुमार, लाल पंकज नाथ शाहदेव एवं विनोद कुमार राम, अवधेश कुमार सिंह, पुष्पेंद्र पांडेय, पंकज कुमार, अरुण कुमार, अमित शाह, कृष्णकांत राय, विवेक कुमार, शैलेश कुमार, अभिषेक कुमार, अभिषेक सुमन, सरोज तेलरा, ललिता कुमारी, सीमा केरकेट्टा सहित समाहरणालय के सहायक संवर्ग के पदाधिकारी उपस्थित थे.