latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

हाई स्कूल के छात्रों को फुटबॉल एवं जर्सी का वितरण किया गया

बालूमाथ (लातेहार)। गुरुवार को बालूमाथ स्थित आरके प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के बीच फुटबॉल एवं जर्सी समेत खेल किट का वितरण किया गया. विद्यालय की प्राचार्य रुबी बानो ने बताया कि विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय के द्वारा फुटबॉल एवं जर्सी समेत किट उपलब्ध कराया गया है. मौके पर प्राचार्य रुबी बानो ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है. उन्होंने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अनिल प्रजापति, स्पोर्ट्स शिक्षक पंकज सिंह, मो मुर्शीद समेत विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!