latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ने एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण

बालूमाथ (लातेहार)।- बालूमाथ प्रखंड में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं जिनमें लातेहार जिला प्रभारी निरंजन पासवान,मनिका विधानसभा प्रभारी पप्पू अजहर, लातेहार जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव ने विभिन्न मतदान केंद्रों 140,144,145,146,147,148 का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित बीएलओ, बीएलए,मतदान केंद्रों पर तैनात पदाधिकारियों एवं आम मतदाताओं से बातचीत कर अभियान की प्रगति, आवेदन प्रक्रिया तथा मतदाताओं को हो रही व्यावहारिक समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा पर निर्भर करती है, इसलिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भेदभाव रहित होनी चाहिए. किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित कारण के मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए तथा सभी योग्य नागरिकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में शामिल किया जाना चाहिए. प्रतिनिधिमंडल ने कई मतदाताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. मतदाताओं ने आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य तकनीकी कठिनाइयों से अवगत कराया. इस पर कांग्रेस नेताओं ने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि आम जनता को अनावश्यक परेशान किए बिना सरल एवं पारदर्शी तरीके से पुनरीक्षण कार्य संपन्न कराया जाए तथा प्रत्येक मतदाता के संवैधानिक अधिकार की रक्षा सुनिश्चित की जाए. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आम मतदाताओं से अपील की कि वे समय पर अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित बीएलओ, कांग्रेस के बीएलए एवं कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष से संपर्क करें. साथ ही यह भी आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए सदैव जनता के साथ खड़ी है और किसी भी वैध मतदाता के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा. इस निरीक्षण कार्यक्रम में लातेहार जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर्रहमान, जिला महासचिव मो. जुबैर, बालूमाथ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. आमिर हयात, मंडल अध्यक्ष कर्मदेव भगत, फैसल एवं बादल, सोनू सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!